ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
रायपुर

बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर |  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा बर्खास्त 2621 बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के समायोजन को “संवेदनशील और सराहनीय निर्णय” बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि बीएड सहायक शिक्षकों की मांग को टीचर्स एसोसिएशन ने पहले भी तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष हजारों शिक्षकों की उपस्थिति में रखा था। उस समय अग्रवाल जी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया था कि उन्हें सेवा से बाहर नहीं किया जाएगा। हालाँकि, न्यायालय के आदेश के बाद दिसंबर 2024 में 2621 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।

टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षकों के साथ मिलकर लगातार सरकार से समायोजन की मांग की थी। अब जाकर सरकार ने इन शिक्षकों को “सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला)” के पद पर समायोजित करने का निर्णय लिया है, जिससे हजारों परिवारों को राहत और रोजगार मिला है।

संघ के पदाधिकारियों – संजय शर्मा, सुधीर प्रधान, वाजिद खान, हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेंद्र यदु, डॉ. कमल वैष्णव, मनोज सनाढ्य और शैलेंद्र पारीक – ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस समायोजन प्रक्रिया को एक माह की समय-सीमा में पूर्ण कर स्पष्ट निर्णय लिया जाए।

संघ ने यह भी उल्लेख किया कि 03 जनवरी 2025 को गठित अंतर्विभागीय समिति की दो बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों की पर्याप्त संभावनाएं हैं और अभ्यर्थियों द्वारा पहले ही तीन बार ज्ञापन प्रस्तुत किया जा चुका है, जिसमें अंतिम ज्ञापन 27 फरवरी 2025 को दिया गया था।

टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि सभी पात्र और योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित करते हुए इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button