ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दुर्ग सिटी कोतवाली को पहली महिला टीआई मिली, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

दुर्ग। दुर्ग सिटी कोतवाली को करीब 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पहली बार महिला थाना प्रभारी मिली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में पुलिसिंग को और मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। इसी कड़ी में अमलेश्वर थाना प्रभारी रही ममता अली शर्मा को दुर्ग सिटी कोतवाली का चार्ज सौंपा गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर काबू पाने तथा व्यवस्था में नवाचार लाने के लिए एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा 9 निरीक्षकों, 5 उप निरीक्षकों, 3 सहायक उप निरीक्षकों और 1 प्रधान आरक्षक का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नवीन पदस्थापना की गई है।

  • ममता अली शर्मा को अमलेश्वर से दुर्ग सिटी कोतवाली भेजा गया।
  • राजकुमार लहरे को जामगांव आर से पद्मनाभपुर।
  • विजय यादव को दुर्ग कोतवाली से सुपेला।
  • राजेश मिश्रा को सुपेला से जामुल।
  • शिवचंद्र को मोहन नगर से जामगांव आर।

केशव कोसले को पद्मनाभपुर से मोहन नगर का थाना प्रभारी बनाया गया है।एसएसपी विजय अग्रवाल का कहना है कि यह फेरबदल कार्यप्रणाली में सुधार और अपराध नियंत्रण के लिए किया गया है।नए प्रभारी अधिकारियों से जिले की कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button