ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
धमतरी

धमतरी में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना, यादव समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

धमतरी, : हाल ही में जिला धमतरी कुरूद में 5 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। इस गंभीर मुद्दे पर सर्व यादव समाज बोरसी दुर्ग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने न्याय की मांग की है।

इस मांग पत्र में समाज ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें की हैं:

  1. पीड़ित मासूम बच्ची का उच्च स्तरीय इलाज सुनिश्चित किया जाए।
  2. बच्ची को बेहतर उच्च शिक्षा के लिए निशुल्क व्यवस्था की जाए।
  3. घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
  4. पीड़ित परिवार के सदस्यों को शासकीय नौकरी और 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए।
  5. आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
  6. दोषी कर्मचारियों/अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

समाज के सदस्यों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की अपील की है ताकि न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन के दौरान समाज प्रमुख मुकेश यादव,राधे लाल यादव, चंदू यादव, आशीष यादव , परमा नंद यादव, प्रमोद यादव अन्य उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button