ब्रेकिंग
गरीबों के घर के पैसे में गड़बड़ी का आरोप, पीएम आवास हितग्राहियों ने मांगी जांच अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की ... सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य जल कांवर यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘बोल बम’ के जयकारे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाला आरोपी कार सहित गिरफ्तार खेल उपलब्धि पर महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिली पदोन्नति, बनीं प्रधान आरक्षक दुर्ग में महाकाल की भव्य पालकी, मां चंडिका मंदिर पहुंचकर किए दर्शन; उमड़ा भक्तों का सैलाब मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की प्रादेशिक एक दिवसीय कार्यशाला रायपुर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, सीजी सुपर फास्ट न्... महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CM विजय का बड़ा दांव, 3 मुफ्त गैस सिलेंडर और फ्री बस यात्रा का ऐलान मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहनों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़दुर्ग

दो प्रतिशत डीए समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

दुर्ग छ0ग0प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध दुर्ग के पदाधिकारियों द्वारा दो प्रतिशत डी0ए0 सहित छैः सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम सांसद एवं विधायक गणों को उनके प्रवास के दौरान ज्ञापन सौपा गया। संध के पदाधिकारी गण राजेश चटर्जी शिक्षक फेडरेशन, विजय लहरे प्रांतीय महामंत्री, प्रदीप चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष, शिवदयाल धृतलहरे जिला सचिव , सुखेन्द्र देवांगन संयोंजक शिक्षा विभाग,धर्मेन्द्र देशमुख, व्ही एस राव कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग,सुरेश साहू संयोजक पशु चिकित्सा विभाग,डी एस भारद्वाज,पंकज राठोैर जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संध,राकेश सिंह, अशोक गुप्ता,मोतीराम खिलाड़ी जिलाध्यक्ष लधु वेतन कर्मचारी संध, निर्मला रात्रे,संजय साहू, चतुर यादव,प्रवीण रात्रे,जुवेल लकड़ा,वेदप्रकाश, यशवंत साहू, रविकांत परगनिहा,अनिल दुबे,राहुल सिरमौर सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संघ के प्रबंधकारिणी द्वारा लिये गये निर्णय एवं संघो की सहमति अनुसार मोदी की गारंटी के नाम से कर्मचारियों के लिये की गयी घोषणा को लागू करने हेतु ध्यानाकर्षण ज्ञापन निम्नानुसार हैः-

1. विदित हो कि राज्य के छ.ग.राज्य विद्युत मंडल, न्यायिक सेवा अधिकारी एवं अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को केन्द्र की तिथी 01 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है किन्तु प्रदेश के लगभग 4.50 लाख अधिकारी एवं कर्मचारियों को उक्त लाभ से वंचित रखा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों एवं पेंश नरों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से महंगाई भत्ता तथा पेंशनरों को महंगाई राहत दिया जावे एवं डी.ए.एरियर्स की राषsgजीपीएफ खाते मे समायोजित किया जावे।

2. विधान सभा के बजट सत्र में माननीय वित्त मंत्री द्वारा कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिये कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की गयी है किन्तु अभी तक नियम निर्देश जारी नहीं किये गये हैं कर्मचारी हित में आदेश तत्काल जारी किया जावे।

3. केन्द्रीय कर्मचारियो एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्ति पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिनों का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी किया जावे।

4. संविदा, दैनिक वेतनभोगी, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे तथा मध्यप्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किया जावे।

5. प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए शिक्षक एल.बी.संवर्ग को समस्त सेवा का लाभ दिया जावे 6. अनुकंपा नियुक्ति की 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त किया जावे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button