ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
क्राइमछत्तीसगढ़

अंजोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल लूट और झपटमारी के दो मामलों का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। चौकी अंजोरा क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी और लूट की लगातार बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में चार आरोपियों और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने के साथ ही लूटा गया सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार पहला मामला 6 जून 2026 की रात महमरा शिवनाथ नदी एनीकेट का है। यहां प्रार्थी के साथी के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद किया। साथ ही चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला 17 अप्रैल 2026 की रात रसमड़ा हाईवे रोड स्थित रॉयल ग्रीन होटल के सामने का है। यहां आरोपियों ने राहगीर को रास्ता पूछने के बहाने रोका और उसकी शर्ट की जेब से दो मोबाइल फोन तथा एटीएम कार्ड झपट लिया। विरोध करने पर उसे धक्का देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का मोबाइल खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान और एकांत स्थानों पर मौजूद लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल झपटमारी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। उनका उद्देश्य अवैध आर्थिक लाभ कमाना था।

गिरफ्तार आरोपियों में यश कुमार साहू (19 वर्ष), प्रशिक्षित सिंह (21 वर्ष), संदीप कौशल (19 वर्ष) और ध्रुव वैश्य (22 वर्ष) शामिल हैं। इसके अलावा तीन विधि से संघर्षरत बालकों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, दो धारदार हथियार, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुनसान स्थानों और रात्रिकालीन यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button