ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

नाबालिग को बोरे में भरने की कोशिश, भिलाई पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के दो सदस्यों को लिया हिरासत में

भिलाई खुर्सीपार| त्योहारी सीजन में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है। दुर्ग जिले से एक बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास, बाबा के भेष में दो व्यक्तियों ने एक 10 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ‘बाबा’ बच्चे को बिस्किट देकर ललचाने की कोशिश कर रहे थे। जब बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया, तो उन्होंने उसे बोरे में डालने का प्रयास किया। बच्चे की सूझबूझ और चीख-पुकार ने आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे भीड़ इकट्ठा हो गई।

लोगों ने तुरंत खुर्सीपार पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारी हंगामे के बीच दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये दोनों मध्य प्रदेश के शहडोल और कटनी के निवासी हैं। फिलहाल, खुर्सीपार पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button