ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़

ग्राम कल्याणपुर में अवैध गन्ना परिवहन पर प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर :  गन्ने के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है की माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता क्षेत्र अंतर्गत उत्पादित गन्ने को एक ट्रक में लोड कर पश्चिम बंगाल की ओर अवैध रूप से परिवहन किए जाने का प्रयास किया जा रहा था।

सूरजपुर जिले के तहसील लटोरी अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में गन्ने के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर  एसडीएम सूरजपुर के निर्देशन में तहसीलदार लटोरी के सहयोग से नायब तहसीलदार लटोरी दिवाकर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, मंडी विभाग सूरजपुर, पुलिस विभाग, गन्ना विभाग तथा शुगर फैक्ट्री केरता के प्रबंध संचालक एवं एमडी की उपस्थिति में संयुक्त टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर संबंधित ट्रक को रात्रि लगभग 01 बजे रोककर शुगर फैक्ट्री केरता ले जाया गया। तत्पश्चात ट्रक में लोड गन्ने को नियमानुसार संबंधित किसान के नाम से कारखाना परिसर में सुरक्षित रूप से खाली कराया गया।

उक्त कार्रवाई से गन्ने के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसानों के हितों के संरक्षण तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों के पालन हेतु इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button