ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

भिलाई दुर्ग में सरयू पारीण ब्राह्मण समाज की समीक्षा बैठक आयोजित

भिलाई । भिलाई दुर्ग के सरयू पारीण ब्राह्मण समाज की कार्यकरिणी सदस्यों की समीक्षा बैठक हाल ही में शांति नगर में दिनेश मिश्रा के निवास स्थान पर आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रभु नाथ मिश्रा अध्यक्ष ने की, जबकि बैठक का संचालन राम लखन मिश्रा महासचिव ने किया।

बैठक में समाज के दो कार्यक्रम – ब्रह्म प्रकाश पत्रिका के विमोचन और प्रतिभा सम्मान समारोह पर समीक्षा की गई। इसके अलावा, समाज के आगामी कार्य क्रम पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और आगामी कार्य क्रम किए जाने पर निर्णय लिया गया।

समाज के महासचिव राम लखन मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष 47 बच्चों सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के विभूतियों का सम्मान कार्य क्रम किया गया, जो काफी सराहनीय रहा। इसके अलावा, समाज के ही महान चित्रकार ललित दुबे को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10 करोड़ बार राम नाम लिखकर रामायण एवं विभिन्न देवी देवताओं का चित्र बनाया है और उन्हें कई राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं।

प्रभु नाथ मिश्रा ने कहा कि समाज का उद्देश्य है कि बच्चे शिक्षा, दीक्षा सहित खेल कूद में आगे बढ़ें और समाज सहित देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कार्यकरिणी सदस्यों को सक्रिय भागीदारी पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बैठक के अंत में, राकेश पांडेय और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के पिता समाज के सदस्य श्याम जी पांडे, और वरिष्ठ समाजसेवी लाल मनोहर पांडे के निधन पर कार्यकरिणी सदस्य गण ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में मुख्य रूप से प्रभु नाथ मिश्रा, राम लखन मिश्रा, चंद्रशेखर पांडे, शंकर चरण पांडे, विष्णु पाठक, जगत नारायण तिवारी, दिनेश मिश्रा, दीपक मिश्रा, रवि शुक्ला, सुनील मिश्रा, शशि प्रभा मिश्रा, नर्मदा प्रसाद मिश्र, सुभाष चंद्र पांडे, राधा कृष्ण पांडे, संजय मिश्रा, रामविलास मिश्रा, प्रदीप चंद्र पांडे, सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button