ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु की गई समीक्षा बैठक

संवाददाता, सौरभ साहू :-

सूरजपुर : सूरजपुर दिनांक 22 नवम्बर 2025 को सूरजपुर  कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा गुणवत्ता में विशेषकर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु पीएमश्री सेजेस नवापारा, जिले के समस्त सेजेस के प्राचार्यों एवं प्रत्येक सेजेस विद्यालय से 02 वरिष्ठ व्याख्याताओं का जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के द्वारा बैठक लिया गया।

बैठक में डी.एम.सी. मनोज साहू, ए.डी.पी.ओ.रविन्द्र प्रताप सिंहदेव, दिनेश द्विवेदी, नोडल प्राचार्य पी.सी. सोनी, शा.क.उ.मा.वि. बिश्रामपुर, प्राचार्य आशीष भट्टाचार्य भी शामिल रहे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु विस्तृत समीक्षा की गई एवं शत्-प्रतिशत प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात् छात्र/छात्राओं व शिक्षकों से कक्षा में जाकर संवाद करते हुए विद्यालय में शत्-प्रतिशत उपस्थिति एवं परीक्षा हेतु बचे हुए दिनों में गहन अध्ययन-अध्यापन हेतु निर्देशित किया गया।

द्वितीय पाली में डी.एम.सी. मनोज साहू के द्वारा पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों से विद्यालय में चलने वाले विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा किया गया एवं निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button