ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 9.51 लाख कीमत सामान जब्त

भिलाई | 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड नाला के पास तीन लड़के मादक पदार्थ ब्राउन शुगर(चिट्टा) बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहे है। सूचना पर जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड नाला के पास पहुंची।

पुलिस को आते देख संदेहियो द्वारा भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेहियो से पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक नायकर निवासी 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई, वैभव सोनी निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई एवं लुकेश सिंह नेपाली निवासी केम्प-1 भिलाई का रहने वाला बताया।

आरोपियों के कब्जे से 10.55 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर(चिट्टा) कीमती 90,000/- रूपये, थार कार क्रमांक सीजी 08 एएन 8888 कीमती 8,00,000/- रूपये एवं 02 मोबाईल 60,000/- रूपये कुल जुमला कीमत 9,51,200/- रूपये जप्त किया। आरोपियों को आज दिनांक 27.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक पुनीत राम सूर्यवंशी, सउनि राजेन्द्र देशमुख, सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, तिरथ बंजारे, प्रदीप चतुर्वेदी, राधे यादव, दीपक सिंह एवं अतुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक 629/2025 धारा:- 21(ख),27(क) एनडीपीएस एक्ट

जप्ती:- 10.55 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर(चिट्टा) कीमती 90,000/- रूपये, थार कार क्रमांक सीजी 08 एएन 8888 कीमती 8,00,000/- रूपये एवं 02 मोबाईल 60,000/- रूपये कुल जुमला कीमती 9,51,200/- रूपये

नाम आरोपी:-
(1) दीपक नायकर पिता राजा नायकर उम्र 24 साल निवासी मकान नंबर 7/12 अटल आवास 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई,

पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड थाना जामुल में
(1) अपराध क्रमांक 586/15 धारा 294,506, 323,34 भादवि
(2) अपराध क्रमांक 166/16 धारा 294,206, 323,34 भादवि
(3) अपराध क्रमांक 397/16 धारा 363,366, 376 भादवि 5,6,8 पाक्सो एक्ट (4) अपराध क्रमांक 582/17 धारा 294,506, 323 भादवि
(5) अपराध क्रमांक 184/18 धारा 457,380 भादवि
(6) अपराध क्रमांक 188/18 धारा 457,380, 411,34 भादवि
(7) अपराध क्रमांक 189/18 धारा 457,380, 34 भादवि
(8) अपराध क्रमांक 271/18 धारा 294,506, 323 भादवि
(9) अपराध क्रमांक 537/18 धारा 457,380 भादवी
(10) अपराध क्रमांक 189/19 धारा 394 भादवि
(11) अपराध क्रमांक 465/20 धारा 294,506,323,34 भादवि
(12) अपराध क्रमांक 74/25 धारा 296,351(2),115(2), 3(5) बीएनएस

नाम आरोपी:-
(2) वैभव सोनी पिता हरिओम सोनी उम्र 24 साल निवासी एचआईजी 28/53 कालीबाडी चैक हाउसिंग बोर्ड भिलाई,

पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड :-
(1) अपराध क्रमांक 227/19 धारा 457 भादवि
(2) अपराध क्रमांक 138/20 धारा 13 जुआ एक्ट
(3) अपराध क्रमांक 143/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट
(4) एवं थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 128/23 धारा 294,506,323,327,34 भादवि

नाम आरोपी:- (3) लुकेश सिंह नेपाली पिता स्व. कुमार सिंह उम्र 28 साल निवासी केम्प-1 18 नंबर रोड भिलाई जिला-दुर्ग।

पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड थाना वैशाली नगर में:- अपराध क्रमांक 230/2023 धारा 279,337, 294,323,506,394 भादवि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button