ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बारिश में टूटा पुल, छह गांवों का संपर्क पूरी तरह से बाधित

आमाबेड़ा। लगातार बारिश के चलते ग्राम पंचायत निलझर के आश्रित ग्राम बोडागांव में निर्माणाधीन पुल बह जाने से आधा दर्जन गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय आमाबेड़ा और भानुप्रतापपुर, कोरर, चारामा, कांकेर जैसे बड़े कस्बों से टूट गया है। पुल के बह जाने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई है। उनका कहना है कि जहां डायवर्सन बनाया गया था, वहां मुरुम की बजाय अधिक मात्रा में मिट्टी डाली गई, जिससे डायवर्सन दलदल में तब्दील हो गया। स्थिति यह है कि अब उस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश में बह जाने के कारण डायवर्सन का एक हिस्सा पूरी तरह टूट गया है।

इस समस्या के चलते ग्रामीणों को राशन जैसी जरूरी चीजें लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे राशन लेने के लिए सोसाइटी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। साथ ही, बीमार पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण पुना राम कोरेटी, सगदु कोरेटी, बिनेश मंडावी, मंशा गावड़े और अर्जुन नेताम ने बताया कि जब पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, तभी उन्होंने निर्माण एजेंसी और सुपरवाइजर को डायवर्सन को मजबूत और अलग से बनाने की मांग की थी। लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी संबंधित सुपरवाइजर को इस समस्या की शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब पुल के बह जाने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी ठप हो गई है।

ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और पुल निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button