ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

गर्मी में पानी की किल्लत ना हो इसे लेकर महापौर ने जलगृह प्रभारी के कक्ष में ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

दुर्ग/  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंर्तगत के शहर की जनता को गर्मी के दिनो मे पानी की समस्या से जूझना न पड़े इसके लिए महापौर अलका बाघमार ने बस स्टैंड के सामने स्थित जलघर प्रभारी कक्ष में विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक लेकर शहर वासियों को पानी की संकट से दूर रखने ग्रीष्म काल में तीन माह का ठोस कार्य योजना बनाकर मिशन मोड में कार्यरत रहने के निर्देश दिए है बैठक में जलगृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन विशेष रूप से मौजूद रही नगर निगम के लिए गर्मी का मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण होता है |

ऐसे समय में सभी वार्डो में पेयजल की सामान्य व्यस्था बनाए रखने में जल विभाग कि महत्वपूर्ण भूमिका होती है अप्रेल शुरू होते ही गर्मी बढ़ने लगी है और पानी की खपत ज्यादा होने से भी कुछ क्षेत्रों में लो प्रेशर व कही बड़ी लिकेज की शिकायत सामने आई है इसे ध्यान में रखते हुए महापौर अलका बाघमार व जल घर प्रभारी ने लीना देवांगन जल संकट ग्रस्त क्षेत्र की विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान बैठक में जल विभाग कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम सहायक अभियंता गिरीश दीवान उपयंत्री मोहित मरकाम जलगृह निरीक्षक नारायण ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे।

समीक्षा बैठक में जलगृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने विभाग की ओर से महापौर जी को जानकारी देते हुई बताया कि कुछ वार्डों में जल संकट की बड़ी वजह अमृत मिशन व फेस 2 के तहत बिछाई गई बड़ी पाईप लाईन की लिकेज है जो अलग अलग स्थानों में फूट गया है जिसकी मरम्मत के लिए न केवल बड़ी राशि लगेगी बल्कि उससे कही ज्यादा इसे सुधारने के लिए कुछ वार्डो में एक दो दिन पानी सप्लाई बंद करना पड़ेगा इतने जोखिम कार्य के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है|

इस पर महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लिकेज के चलते संबंधित वार्डो में पानी सप्लाई नार्मल नही हो पा रहा है इसलिए वहा टैंकर की वैकल्पिक व्यस्था के साथ जनप्रतिनिधि व जनता को विश्वास में लेकर लिकेज सुधार किया जाए बैठक में महापौर ने फिल्टर प्लांट में मोटर से लेकर विद्युत सब स्टेशन,शिवनाथ नदी इंटकवेल की सफाई की जानकारी लेकर सभी जगह चुस्त दुरुस्त व्यवस्था बनाए |

रखने व खराबी आने पर सूचित कर तात्कालिक सुधार की स्थिति रखने के निर्देश दिए साथ ही अमृत मिशन के तहत कुछ स्थान जिसमे गंज पारा वार्ड 36 में लेक व्यू सोसायटी व वार्ड 52 बोरसी में कालोनीवासी द्वारा पानी के लिए राशि जमा करने पर अमृत मिशन के पाईप जोड़ने के निर्देश दिया है साथ ही सभी खराब टैंकर को सुधार कर ठीक ठाक रखने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button