ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़

ED की कार्रवाई और गिरफ्तारी के खिलाफ़ दुर्ग में कांग्रेस का सड़क पर विरोध,अरुण वोरा ने साधा निशाना

दुर्ग | पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी और कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर के सभी ज़िला मुख्यालयों में भाजपा का पुतला दहन और धरना प्रदर्शन किया गया।

इसी क्रम में दुर्ग में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया और गिरफ्तारी की निंदा की।

इस दौरान अरुण वोरा ने कहा:

“भाजपा कांग्रेस नेताओं के बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता से घबराई हुई है।अब ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहारे बदले की राजनीति कर रही है। भूपेश बघेल जी के बेटे की गिरफ्तारी भी इसी साज़िश का हिस्सा है। यह लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है, जिसे कांग्रेस कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी।”

वोरा ने यह भी कहा कि कांग्रेस इन नीतियों का पुरज़ोर विरोध करती है और जनता को साथ लेकर हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी।

प्रदर्शन में आर एन  वर्मा धीरज बाकलीवाल रतना नारमदेव संदीप वोरा सुमित वोरा राजेंद्र साहू परमजीत सिंह भुई  पोषण साहू संजय कोहले भोला महोबिया ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा राजकुमार पाली महिप सिंह भुवाल राय सिंह ढिकोला  प्रवक्ता सुशील भारद्वाज नासिर खोखर मोहित वाल्दे पार्षद दीपक साहू निकिता मिलिंद हेमा साहू सदाबहार रानी सैयदा अयूब खान जमुना साहू शकुंन ढीमर दीपक जैन चंद्र मोहन गभने सुनीता देवांगन अलीअसगर देव सिंहा बृजमोहन तिवारी विमल यादव अनीस रजा त्रिशरण डोंगरे  आयुष शर्मा विजेंद्र भारद्वाज चिराग शर्मा जयंत देशमुख राजकुमार नारायणी गौरव उमरे सनी साहू आयुष शर्मा छोटे गोलू गुप्ता सौरभ ताम्रकार रोहित ताम्रकार संतोष सोनी अनूप पाटिल ज्ञान दास बंजारे शफी कुरैशी निखिल खिचड़िया भूपेंद्र सेन मोहम्मद रफीक कृष्ण देवांगन सत्यनारायण सेंगर राकेश यादव , राकेश मुकेश साहू राहुल गोस्वामी माहेश्वरी ठाकुर एवं बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button