ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

हम हार नहीं मानते, जनता की सेवा ही हमारी असली जीत” – अरुण वोरा

दुर्ग।  राजीव भवन में नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रत्याशियों में नया जोश और संकल्प देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में निर्वाचित 12 कांग्रेस पार्षदों का अभिनंदन किया गया, वहीं उन सभी साथियों की हौसला-अफजाई की गई जिन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव लड़ा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री गयापटेल, पूर्व महापौर श्री आर. एन. वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार, परमजीत सिंह भूई, महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू, कौशल किशोर एवं कांग्रेस कार्यकर्ता और सभी कांग्रेस प्रत्याशी उपस्थित थे। इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया कि कांग्रेस हर हाल में जनता की सेवा में अपनी भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा चुनाव परिणाम किसी भी संघर्ष की अंतिम कसौटी नहीं होते, बल्कि वे जनता की नब्ज को समझने और आगे की रणनीति तय करने का एक अवसर होते हैं।

कांग्रेस मजबूती से खड़ी है, पीछे हटने का सवाल ही नहीं!

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा और यह संघर्ष भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।
“राजनीति में हार-जीत क्षणिक होती है, लेकिन जो जनता के बीच रहता है, वही असली जनसेवक कहलाता है। कांग्रेस का हर सिपाही इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।

हम हार नहीं मानते – जनता की सेवा ही हमारी असली जीत
उन्होंने सभी पार्षदों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो भी निगम में चुनकर आए हैं, वे जनता की आवाज बुलंद करेंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, जो इस बार नहीं जीत पाए, वे अपनी निष्ठा और सेवा से जनता के दिलों में अपनी जगह और मजबूत करेंगे।

इस सम्मान समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे हर परिस्थिति में जनता के लिए काम करते रहेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। यह चुनाव एक पड़ाव था, लेकिन कांग्रेस के संघर्ष और सेवा का सफर अभी जारी है – और यही भविष्य की जीत की नींव बनेगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button