ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
खैरागढ़

दर्दनाक हादसा: तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे ग्रामीणों की माजदा खाई में गिरी, 2 की मौत, 8 गंभीर

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों ने लोगों को दहला दिया। पहले हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूसरी घटना में एक कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, हालांकि उसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

पहला हादसा: तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे ग्रामीणों की माजदा खाई में गिरी

पहली घटना छिंदारी डेम के पास की है, जहां माजदा वाहन में सवार होकर ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद जंगल से लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छुईखदान थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से।

दूसरा हादसा: बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, चालक सुरक्षित

दूसरी घटना गंडई थाना क्षेत्र के शांति राइस मिल के पास हुई। CG 07 CE 7810 नंबर की एक कार धमधा की ओर से गंडई आ रही थी। सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक हैंडब्रेक लगा दिया, जिससे कार असंतुलित होकर विपरीत दिशा में घूम गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

सौभाग्य से इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है। मौके पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मदद की और वाहन को बाहर निकालने में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button