ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

संस्कार पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षा में जलवा: किंशुक और तेजल बने टॉपर

जामगांव आर। संस्कार पब्लिक स्कूल, आमालोरी गाड़ाडीह के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा पाँचवीं और आठवीं की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

कक्षा पाँचवीं में 100% सफलता, किंशुक ने मारी बाजी

कक्षा पाँचवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें किंशुक कुमार ने 98% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का खिताब अपने नाम किया। उनके साथ देविका वर्मा ने 92% अंक अर्जित कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। इन विद्यार्थियों की लगन और कड़ी मेहनत ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।

कक्षा आठवीं में तेजल और हिमांगी ने लहराया परचम

वहीं कक्षा आठवीं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तेजल वर्मा ने 85.67% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिमांगी देवांगन ने 81.83% अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्राचार्या ने दी शुभकामनाएँ

विद्यालय की प्राचार्या अर्चना शुक्ला ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button