ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

तालाब में नहाने के दौरान हादसा: छत्तीसगढ़ में 2 बहनों समेत 3 की मौत

धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2 सगी बहनों समेत 3 नाबालिग लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों तालाब में नहाने गई थी। तीनों को तालाब से बाहर निकाल अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना धमतरी जिले के बेलरगांव की है।

तीन नाबालिग लड़कियों की शिनाख्त काजल यादव (15 साल), यामिनी यादव (17 साल) और सेविका कोर्राम (12 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गांव में तीनों की अर्थी एक साथ निकली।

बताया जा रहा है कि, 12 साल की सेविका कोर्राम गहरे पानी में चली गई थी। बच्ची को डूबते देखकर उसे बचाने गई दोनों बहने यामिनी और काजल भी कूद पड़ी। इसी दौरान रास्ते से आ रहे व्यक्ति ने देखा और परिजन को सूचना दी। सभी तालाब के पास पहुंचे, तीनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

3 लोगों की मौत की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिहावा थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि रोजाना की तरह गांव की तीन लड़कियां नहाने गई हुई थी, जिसमें दो सगी बहनें हैं,और एक पड़ोस की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button