ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

सांसद विजय बघेल के खेत पर चोरों का हमला, सबमर्सिबल पंप और केबल वायर पार

दुर्ग | दुर्ग सांसद विजय बघेल के खेतों में लगे सबमर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी होने की घटना सामने आई है। सांसद के खेतों की देखरेख करने वाले कृष्णा नाम के युवक ने पुरानी भिलाई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि घटना बीते 27-28 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। खेत की देखरेख करने वाले कर्मचारी कृष्णा ने मामले की शिकायत सोमवार को पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई है।

उसने बताया कि वो दुर्ग सांसद विजय बघेल के ग्राम उरला खार स्थित खेतों की रखवाली करता है। बीते 27 अक्टूबर को रोज की तरह वो खेतों की देख रेख के लिए गया था। इसके बाद शाम 5.30 बजे खेत में बने कमरे में ताला लगाकर अपने घर रिसाली चला गया था।

अगले दिन 28 अक्टूबर यानी सोमवार की सुबह 8 बजे जब वो फिर से खेत पहुंचा तो देखा कि खेत में बने कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर से सबमर्सिबल मोटर, केबल वायर 500 मीटर 2.5 एमएम और खेत में लगे दो सबमर्शिबल मोटर का केबल वायर करीबन 35 फीट 2.5 एमएम चोरी हो गया था।

कृष्णा ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार से अधिक की रही होगी। उसने बताया कि उसने आस पास काफी पता तलाश किया। उसके बाद जब कहीं कुछ नहीं मिला तो वो पुरानी भिलाई थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचा है।

चोरों के तलाश में जुटी पुलिस

पुरानी भिलाई पुलिस चोरों के तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि पाटन, कुम्हारी और भिलाई तीन के ग्रामीण क्षेत्रों में खेत से बोर पंप और वायर चोरी होने की कई घटना घट चुकी है। पुलिस कई मामलों में आरोपियों को भी पकड़ चुकी है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button