ब्रेकिंग
कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रायपुर में बीएड छात्रा की हत्या: लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ... ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद
छत्तीसगढ़

साहू समाज की बेटी काजल साहू ने छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बलि’ में निभाई मुख्य भूमिका, बढ़ाया प्रदेश का मान

दुर्ग : हमारे छत्तीसगढ़ और साहू समाज की बेटी काजल साहू (सोनबेर) छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलि” में मुख्य भूमिका निभाकर समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उनकी फिल्म “बलि” दुर्ग के स्वरूप टॉकीज और भिलाई के चंद्रा-मौर्य टॉकीज सहित अन्य सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारे समाज की एक बेटी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर फिल्म जगत में पहचान बना रही है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि उनका उत्साहवर्धन करें और उनके प्रयासों को अपना सहयोग दें।

साहू समाज के सभी स्वजनों से विनम्र आग्रह है कि अपने परिवार और मित्रों के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलि” देखने अवश्य जाएं और समाज की बेटी काजल साहू को अपना प्यार, समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव ने भी प्रदेश के समस्त साहू समाज से हाथ जोड़कर अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सिनेमाघरों तक पहुंचकर फिल्म “बलि” का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि काजल साहू ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर छत्तीसगढ़ एवं साहू समाज का मान बढ़ाया है। विकास यादव ने काजल साहू (सोनबेर) के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

आइए, हम सब मिलकर अपनी प्रतिभाशाली बेटी का हौसला बढ़ाएं और छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति एवं सिनेमा को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। क्योंकि समाज की बेटी की सफलता, पूरे समाज का गौरव होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button