ब्रेकिंग
वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी कार्यों का भूमिपूजन, स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: VSK App में पंजीयन जरूरी, शिक्षकों के लिए नए निर्देश जारी राज्य को मिली बड़ी खनिज सफलता: 200 टन सैंपलिंग में मिले 5 हीरे, अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल कैबिनेट बैठक में जनहित के अहम निर्णय: 125 दिन रोजगार, अटल हाट और CBG नीति लागू अवैध गांजा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ,3 अलग अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार BSNL में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती 2026, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी UK के साथ FTA से निर्यात को मिलेगा बढ़ावा, किसानों और MSME को होगा सीधा लाभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों क... 2036 ओलंपिक के सपने के साथ 2036 पौधे, मुख्यमंत्री साय करेंगे अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, दंतेवाड़ा से हुई एंट्री; अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश के आसार
छत्तीसगढ़बालोद

योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा: बालोद में योग दिवस कार्यक्रम में बोले मंत्री गजेन्द्र यादव

बालोद :  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय बालोद सहित जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों और स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गंजपारा स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग और प्राणायाम भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत हैं, जिन्हें आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन को स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग बनाए रखने की एक उत्कृष्ट जीवनशैली है।

उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए निकालने और नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। मंत्री यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर असीम ऊर्जा निहित होती है, जिसे नियमित योग के माध्यम से जागृत किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे की सामाजिक बुराई से परिवार, समाज और राष्ट्र को मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ भी दिलाई।

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योगाचार्य धीरज शर्मा ने प्रतिभागियों को ग्रीवा चालन, हस्तचालन, कटिचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, मंडूकासन, दण्डासन, पद्मासन, अर्धहलासन, उत्तानपादासन, भुजंगासन, शलभासन और शशांकासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इसके अलावा अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, रेडक्रॉस सोसायटी एवं स्काउट-गाइड्स के स्वयंसेवक, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग अपनाकर स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button