ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास: दुर्ग-भिलाई में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत थाना पदमनाभपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दीगर राज्यों से अवैध रूप से शराब लाकर दुर्ग-भिलाई शहर में बिक्री करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धनोरा निवासी संतोष गिरी अपने साथी राज नायक के साथ एक्टीवा वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए बोरसीभाठा रेलवे फाटक की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी राज नायक के कब्जे से एक्टीवा वाहन में रखी प्लास्टिक बोरी से 10 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की (7.500 बल्क लीटर), एक स्लेटी रंग की एक्टीवा (क्रमांक CG-07 CR 4533) तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं आरोपी संतोष गिरी के कब्जे से 48 पौवा रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की (8.64 बल्क लीटर) एवं एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया।

जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 78,200 रुपये आंकी गई है। बरामद शराब पर दीगर राज्य का बिना होलोग्राम पाया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से बाहर राज्य से शराब लाकर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में अवैध बिक्री करना स्वीकार किया, जिसके बाद प्रकरण में धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 111(1) बीएनएस जोड़ी गई।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/2026 पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है। मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी—

  • राज नायक, पिता पिताम्बर नायक, उम्र 19 वर्ष, निवासी सेक्टर-5 उड़िया बस्ती, भिलाईनगर, जिला दुर्ग
  • संतोष गिरी, पिता स्व. शंभु गिरी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम धनोरा, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button