ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

महापौर अलका बाघमार के अवकाश में वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे को सौंपा गया प्रभार, बधाईयों का लगा तांता

दुर्ग | नगर निगम महापौर अलका बाघमार के अनुपस्थित रहने पर आज नगर निगम प्रशासन ने वित्त विभाग प्रभारी पार्षद नरेंद्र बंजारे को महापौर का कार्यभार सौंपा है। इस अस्थायी प्रभार की घोषणा के साथ ही सुबह से उनके निवास एवं कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

शहर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।  नरेंद्र बंजारे ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महापौर द्वारा सौंपे गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से निभाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि निगम की सभी योजनाओं और कार्यों में गति और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी।

नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री बंजारे के कार्यभार ग्रहण को एक सकारात्मक बदलाव बताया और उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया। फिलहाल यह प्रभार महापौर की अनुपस्थिति तक उनके पास रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button