ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
क्राइमछत्तीसगढ़

नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

दुर्ग।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करीब 3 क्विंटल 88 किलोग्राम गांजा सहित कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपए का मशरूका जप्त किया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 7 सितम्बर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर वाहन (क्रमांक NL01-AH-9524) में भारी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर से दुर्ग की ओर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टोल प्लाजा कुम्हारी में नाकेबंदी की गई। संदिग्ध कंटेनर को रोककर पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम उमेश यादव (46 वर्ष), निवासी मधुबनी, बिहार बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि कंटेनर में पश्चिम बंगाल से सामान लाने के दौरान ओडिशा के देवघर के पास एक परिचित ने 13 बोरियों में गांजा रखवाया था जिसे नागपुर पहुँचाना था।

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कंटेनर की तलाशी ली गई, जहां पीछे के हिस्से से 13 प्लास्टिक बोरियों में कुल 388 पैकेट (प्रत्येक 1-1 किलोग्राम) गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही कंटेनर (कीमत 25 लाख), उसमें भरा अन्य सामान (51 लाख) और नगदी 95 हजार रुपये सहित कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।

आरोपी उमेश यादव की निशानदेही पर थाना कुम्हारी व एसीसीयू की संयुक्त टीम नागपुर पहुँची और ट्रैप लगाकर गांजा खरीदने पहुंचे अन्य आरोपियों मुस्ताक अहमद (34 वर्ष, नागपुर) व फयाज अंसारी (24 वर्ष, नागपुर, महाराष्ट्र) को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

अपराध क्रमांक : 172/2025 धारा : 20 (B) iiC, 25, 27 (a) एनडीपीएस एक्ट, थाना कुम्हारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button