ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

तेज़ रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक में बस की ज़ोरदार टक्कर, चालक की मौके पर मौत, लाखों की मछलियां बर्बाद

उदयपुर, छत्तीसगढ़। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे (NH-130) पर मंगलवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब डीजल खत्म होने के कारण ट्रक रास्ते में खड़ा था और चालक उसे चालू करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने ट्रक में ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर बाल-बाल बच गया।

घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के पास की है। मृतक चालक की पहचान दिलीप कुमार यादव (34 वर्ष), निवासी चंदली, जिला मुंगेली, के रूप में हुई है। ट्रक क्रमांक CG 16 CE 7423 मछली बीज लोड कर बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहा था। सुबह करीब 4:15 बजे ट्रक में डीजल खत्म हो जाने के कारण वह रास्ते में खड़ा था। ड्राइवर ट्रक को पंप मारकर चालू करने की कोशिश कर रहा था तभी पीछे से आई नवीन बस (CG 04 MJ 5713) ने जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का आधा हिस्सा उखड़ गया और वह करीब 20 मीटर दूर जाकर आधा पलट गया। ट्रक में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं ड्राइवर दिलीप वाहन के पहिए के पास गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सहायता दी और यात्रियों को नवीन की दूसरी बस से अंबिकापुर भेजा गया।

पुलिस कार्रवाई जारी
उदयपुर पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर अस्पताल भेजा और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही, फरार बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नुकसान का आंकलन जारी
ट्रक में लदी मछलियों के बिखर जाने से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल, पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और बस चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button