ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
भिलाई

पेयजल को लेकर आयुक्त का वार्ड भ्रमण

रिसाली | ओवरहेड टैंक में तैनात पंप आॅपरेटर को लाॅगबुक दुरूस्त रखने के निर्देश आयुक्त ने दिए है। गर्मी को देखते हुए रिसाली निगम आयुक्त ने टंकी के भराव स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल वितरण व्यवस्था को अति आवश्यक और महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों को सजग रहने कहा।

नगर पालिक निगम आयुक्त मोनिका पेयजल समस्या पर गंभीर नजर आई। उन्होंने सोमवार को रूआबांधा, आशीष, नगर नेवई और मरोदा ओवरहेड टैंक का निरीक्षण की। इस दौरान उन्होंने पंप आॅपरेटर द्वारा संधारित लाॅगबुक का अवलोकन भी किया। मोनिका वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी पंप आॅपरेटर ओवरहेड टैंक में जल भराव और पानी कितने मिनट तक दिए जाने का समय स्पष्ट रूप से उल्लेख करे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सहायक अभियंता अलिखेश गुप्ता, जलकार्य प्रभारी गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

लिकेज देख हुई नाराज
निरीक्षण के दौरान वार्ड 34 स्थित मुख्य नेवई मार्ग में पाइप लाइन लिकेज मिला। सड़क पर पानी बहते देख आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त ने लिकेज को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दी है। साथ ही नेवई ओवरहेड टैंक के रिसाव को ग्रीष्मकाल के बाद ठीक करने प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने कहा।

पानी की जांच हर रोज हो
इस दौरान पंप आॅपरेटर की मीटिंग लेते हुए आयुक्त ने कहा कि हर रोज ओवरहेड टैंक से पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजे। उन्होंने रिपोर्ट मानक नहीं होने पर उच्च अधिकारियों को सूचित करने कहा। जांच रिपोर्ट आने पर रजिस्टर पर इंद्राज करने भी निर्देश दिए।

लो प्रेसर वाले क्षेत्र का करे भ्रमण
आयुक्त ने कहा है कि अधिकारी ऐसे क्षेत्र की माॅनिटरिंग करे जहां पानी का प्रेसर कम हो जाता है। पेयजल उपलब्धता के लिए टैंकर का रोटेशन आवश्यकता अनुसार बढ़ाने भी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button