ब्रेकिंग
4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
देश

किसानों के खाते में आएंगे 18,800 करोड़ रुपये, PM मोदी जारी करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त

नई दिल्ली/हुगली। देश के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर को देशभर में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री द्वारा जारी की जाने वाली इस किस्त के तहत देश के 9 करोड़ 44 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी। इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने पीएम-आशा योजना के तहत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और गुजरात में मूंग, मसूर और उड़द की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस फैसले से संबंधित राज्यों के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे समय पर अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पीएम-किसान योजना की किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। सरकार का मानना है कि यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button