ब्रेकिंग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश की मासिक बैठक संपन्न सीजी सुपर फास्ट न्यूज के प्रधान संपादक सुरेश गुप्ता ने सुश्री सरोज पांडेय को दी जन्मदिन की शुभकामनाए... भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता FIH हॉकी महिला नेशन्स कप, देशभर में खुशी की लहर’ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव आज का सीएम शेड्यूल: मुख्यमंत्री साय का व्यस्त दिन, किसान सम्मेलन समेत कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे ... 11 गेंदों में अर्धशतक, वैभव ने फाइनल में मचाई तबाही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिरसिदा स्कूल में हुआ योगाभ्यास, बच्चों को बताए गए योग के लाभ सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया वीडियो से हुई पहचान
छत्तीसगढ़

CG के छात्रों के लिए खुशखबरी, परीक्षा के दौरान मिलेगी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच की सुविधा

रायपुर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (SIMS) ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। परीक्षा से पहले छात्रों को सूचना, यात्रा और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है।

NTA ने शुरू किया आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने रविवार को आयोजित होने वाली NEET-UG पुनर्परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक व्हाट्सएप संचार चैनल लॉन्च किया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सभी आधिकारिक संदेश केवल उसके सत्यापित मोबाइल नंबर 7827980287 से ही भेजे जाएंगे।

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि किसी भी संदेश पर भरोसा करने से पहले व्हाट्सएप पर मौजूद ब्लू टिक (सत्यापन चिह्न) और “National Testing Agency” नाम की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि फर्जी संदेशों और साइबर ठगी से बचा जा सके।

परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था

नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन के अनुसार कोरबा-दुर्ग-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें 20 और 21 जून को संचालित की जाएंगी।

इसके अलावा हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार दुर्ग तक किया गया है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त सामान्य कोच लगाने का भी निर्णय लिया है।

मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रों के लिए हेल्पलाइन

NEET-UG के परिणाम और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव और चिंता को देखते हुए बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (SIMS) ने विशेष मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।

मनोरोग विभाग द्वारा संचालित इस सेवा के तहत विद्यार्थी 18 जून से 2 जुलाई तक मोबाइल नंबर 9425502353 पर विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। यहां उन्हें तनाव, चिंता, काउंसिलिंग, करियर मार्गदर्शन और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितनी परीक्षा की तैयारी। ऐसे में यह हेल्पलाइन विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button