ब्रेकिंग
दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और तीन नाबालिग हिरासत में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गडकरी से जुड़े फर्जी AI वीडियो हटाने के आदेश भिलाई: हत्या के प्रयास के मामले में 7 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, स्मृतिनगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग: हत्या मामले में दो साल से फरार आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, उतई पुलिस की बड़ी कार्रवाई देवार बस्ती में हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 10 अगस्त से लागू होगा नया रोस्टर, बेंचों का पुनर्गठन नवा रायपुर में सजेगी साय कैबिनेट, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 45 करोड़ के कथित नकली नोट का झांसा देकर कारोबारी से ₹1.13 करोड़ की ठगी, पुलिस जांच में जुटी सूरजपुर के प्रवीण कुमार साहू को साहू समाज प्रदेश IT सेल में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश कार... स्वर्गीय मोहन लाल यादव की दशगात्र एवं शांति भोज में शामिल होने का आमंत्रण
छत्तीसगढ़दुर्ग

वैवाहिक जीवन के 28 वर्ष पूर्ण होने पर मनोज शर्मा एवं कृति बाला शर्मा का सम्मान, मां चंडिका मंदिर में लिया आशीर्वाद

दुर्ग। मां चंडिका मंदिर दुर्ग के पुजारी मनोज शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी कृति बाला शर्मा ने अपने वैवाहिक जीवन के 28 वर्ष पूर्ण किए। इस अवसर पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की बधाई दी।

इस खास अवसर पर दंपति ने मां चंडिका के चरणों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं अर्पित कीं।

पुजारी मनोज शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के बीच तनाव, पारिवारिक कलह, आपसी द्वेष और रिश्तों में दूरियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे समय में परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, विश्वास, धैर्य और आपसी सम्मान बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजबूत पारिवारिक संबंध ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं और यही समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने लोगों से धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने तथा परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दंपति के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button