ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

पुलगांव थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध के डर से की थी दादी-पोती की हत्या

दुर्ग। थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम गनियारी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के तीसरे और अंतिम फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वही मामला है जिसमें 06 मार्च 2024 को एक वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मार्शल राजपूत (उम्र 29 वर्ष, निवासी कृपाल नगर कोहका, जिला दुर्ग) के रूप में हुई है।

अवैध संबंध के डर से रचा गया था हत्या का षड्यंत्र
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद का एक महिला से अवैध संबंध था। सगाई के बाद इस संबंध के उजागर होने के डर से उसने अपने सहयोगियों पंकज निषाद और मार्शल राजपूत के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। तीनों ने वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती को धारदार हथियार से बेरहमी से मार डाला।

विवेचना में इस्तेमाल हुए ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट जैसे वैज्ञानिक परीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दुर्ग के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने 62 संदिग्धों से पूछताछ की और अहमदाबाद व रायपुर में ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट जैसी आधुनिक जांच प्रक्रियाओं का सहारा लिया। वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को अहम सबूत मिले, जिनसे तीनों आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई।

पहले दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार
इस मामले में मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद और उसका सहयोगी पंकज निषाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। तीसरा आरोपी मार्शल राजपूत घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना पुलगांव, एसीसीयू टीम, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा गठित विशेष जांच टीम की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे अत्यंत जटिल लेकिन वैज्ञानिक ढंग से सुलझाया गया मामला बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button