ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
रायपुर

दुर्गा पूजा और गरबा की तैयारियों पर चर्चा में जुटे SSP डॉ. संतोष सिंह

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष सिंह द्वारा गरबा व दुर्गा पूजा संबंधित राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस कंट्रोल रूम में देर रात ग्यारह बजे बुलाकर औचक मीटिंग ली। पूजा दौरान एएसपी ट्रैफिक ओपी शर्मा को अधिकतम बल लगाने को कहा, विशेषकर गरबा स्थल के पास गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्थित करने को कहा।

आयोजकों के स्वयंसेवियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएं व बड़े आयोजनों में सीसीटीवी जरूर हो। आरआई को पूजा दौरान अतिरिक्त बल लगाने हेतु निर्देशित किया। रात्रि को पुलिस का सड़कों में उपस्थिति बढ़ाने को कहा। मीटिंग पश्चात अधिकारियों को अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त रवाना कर घर लौटने को कहा। मीटिंग में जिले के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में जवानों की जनरल परेड में शस्त्र परेड, ट्रैफिक ड्रिल आदि कराया गया: शुक्रवार को रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में एसएसपी डॉ.संतोष सिंह ने जनरल परेड में सलामी ली परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, दौलत पोर्ते, ममता देवांगन एवं सभी नगर पुलिस अधीक्षक,थाना प्रभारी तथा थानो से बड़ी संख्या में कर्मचारी उक्त जनरल परेड में उपस्थित हुए।

निरीक्षण के दौरान आठ अधिकारी कर्मचारीयो को उनके अच्छी वेशभूषा हेतु ईनाम दिया गया तथा कुछ आरक्षक को गणवेष गंदा पाये जाने से उसे सजा दिया गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी और जवानों ने शस्त्र ड्रिल, ट्रैफिक ड्रिल और अन्य अभ्यास किया।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड के दौरान इनको कई को ईनाम और कुछ को सजा दिया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को तड़के सुबह पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के लिए रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया जाता है। आज परेड के बाद तनाव प्रबंध की कार्यशाला रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button