ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025, जिले के सभी नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

दुर्ग । जिले के 07 नगरीय निकाय में आम निर्वाचन और 03 नगरीय निकाय में उप निर्वाचन आज शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई है। जिले में औसत मतदान 67.96 प्रतिशत रहा है।

जिला मुख्यालय दुर्ग निगम एवं अन्य नगरीय निकायों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। यहां लोग सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक अपने बारी का इन्तजार करते हुए उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया।

जिले के अन्य मतदान केन्द्रों पर भी मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। इस चुनाव में युवा महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्ग सहभागिता दर्ज की।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, इससे मतदाता निश्चिंत होकर मतदान कर सके। जिले के नगरीय निकायों में शाम 5.00 बजे तक 67.96 प्रतिशत मतदान हुआ।

नगर पालिक निगम दुर्ग में 63.78 प्रतिशत, नगर पालिक निगम भिलाई में 56.93 प्रतिशत, नगर पालिक निगम रिसाली में 69.03 प्रतिशत, नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा में 76.77 प्रतिशत,

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 78.32 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अहिवारा में 75.49 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में 79.90 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन में मतदान का प्रतिशत 87.34, उतई में 85.81 तथा धमधा में 83.33 रहा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button