ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

आज नगरीय निकाय चुनाव, 44.90 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों का फैसला

आज छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है। 

दुर्ग और सुकमा में पांच वार्डों में उपचुनाव भी हो रहे हैं, जिसके लिए 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 10,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 44,90,360 मतदाता करेंगे। इनमें 22,08,625 पुरुष, 22,81,226 महिलाएं और 509 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में जिन प्रमुख नगर निगमों में मतदान हो रहा है, उनमें जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर और चिरमिरी शामिल हैं। इसके अलावा, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान हो रहा है।

साथ ही, चुनाव प्रक्रिया के तहत दुर्ग जिले के नगर निगम भिलाई, नगर निगम भिलाई-चरौदा, नगर निगम रिसाली और बस्तर संभाग के सुकमा जिले के नगर पंचायत कोन्टा के कुछ वार्डों में उपचुनाव भी हो रहे हैं।

चुनाव में 192 नगरीय निकायों में से 19 निकायों में 2026 में चुनाव होगा, जिसमें 4 नगर निगम, 5 नगरपालिका परिषद और 10 नगर पंचायत शामिल हैं।

इस चुनाव में राज्य के नागरिकों के वोट से छत्तीसगढ़ की स्थानीय सरकारों की दिशा तय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button