ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

पुलिस अधिकारी बनकर फोन करने और थाने में हंगामा करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पुलगांव क्षेत्र में पुलिस अधिकारी का प्रतिरूप धारण कर फोन पर भ्रम फैलाने और थाने में शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

मोबाइल पर पुलिस चौकी की डीपी लगाकर किया कॉल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक अजय बहादुर (38 वर्ष), निवासी सोहम सिटी महमरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उधारी रकम के विवाद में अनावेदक छतर सिंह उर्फ राजू देशलहरे ने अपने मोबाइल नंबर पर पुलिस चौकी अंजोरा की डीपी लगाकर फोन किया, जिससे स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर भ्रम उत्पन्न किया गया।

नशे में थाने पहुंचकर किया विवाद

शिकायत के बाद जब आवेदक थाना पुलगांव पहुंचा, तो संबंधित पक्ष के चार व्यक्ति भी वहां पहुंचे। जांच में पाया गया कि वे शराब के नशे में थे। वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

इसके बाद आरोपियों ने थाना परिसर में विवाद और झगड़ा कर शांति भंग की। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. खिलेश्वर रजक (35 वर्ष)
  2. टोमन निषाद (29 वर्ष)
  3. चेतन राम साहू (29 वर्ष), निवासी ग्राम सकरा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव
  4. छतर सिंह उर्फ राजू देशलहरे (35 वर्ष), निवासी ग्राम तनोट, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग

जब्त सामग्री

  • एक चार पहिया वाहन
  • संबंधित मोबाइल फोन

पुलिस की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना पुलगांव के उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का भ्रम उत्पन्न कर शासकीय कार्य में बाधा न डालें। कानून व्यवस्था भंग करने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button