ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, बड़े तस्करों और आर्थिक नेटवर्क पर होगी कार्रव... दुर्ग में अवैध ब्याज वसूली का मामला: दो महिला आरोपी गिरफ्तार, ₹3.79 लाख नकद और ब्लैंक चेक बरामद बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ... छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 अक्टूबर को दुर्ग में मुख्यमं... बालोद में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,050 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त गुण्डरदेही में ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, किराना दुकान के पास भंडारण कर की जा रही थी बिक्री दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला
रायपुर

रामावतार जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने छह आरोपियों को दी जमानत

रायपुर । रायपुर में बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में आरोपी पूर्व पुलिस अफसर एएस गिल, वीके पांडेय और आरसी त्रिवेदी समेत छह लोगों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इन आरोपियों को छह माह पहले दोबारा जेल में दाखिल किया गया था। सभी आरोपी पांच साल से अधिक समय तक जेल में बीता चुके हैं।

वकीलों ने बताया कि आरोपियों की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई के बाद मंगलवार को छह आरोपियों की जमानत के आदेश दिए हैं। अब आदेश की मूल प्रति रायपुर की अदालत में जमा की जाएगी, जिसके बाद आरोपियों की जेल से रिहाई के आदेश होगा।

बता दें कि जग्गी हत्याकांड में जमानत निरस्त होने के बाद पुलिसवालों समेत जग्गी हत्याकांड समेत सभी आरोपियों को वापस जेल दाखिल करने के आदेश दिए गए थे। इस आधार पर सभी ने इस साल जून महीने में कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button