ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले में एक विधि से संघर्षरत् बालक को किया गिरफ्तार,

दुर्ग | प्रार्थिया आराध्या शर्मा पिता सोहन लाल शर्मा उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 33, चंडी मंदिर के पास दुर्ग, थाना कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.) के द्वारा थाना कोतवाली दुर्ग में दिनांक 08.04.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 07.04.2025 को रात्रि करीब 12:30 बजे अपने परिवार के साथ घर में खाना खाकर सो गए थे|

पर के कमरे में अपने दुकान फुलमाला का विक्री रकम करीब 50,000/- को आलमारी में रखे थे तथा अपना एप्पल कंपनी का आईफोन मोवाईल को बिस्तर में रखकर सो गये थे, दिनांक 08.04.2025 को सुबह 09:00 बजे सोकर उठी तो देखा कि आलमारी में रखे 50,000/-रूपये व मेरे एप्पल कंपनी का आईफोन 11 मोबाईल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 156/2025, धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंद राठौर, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार यादव के नेतृत्व आरोपी पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया, आरोपी पता तलाश दौरान मुखबीर की सुचना पर एक विधि से संघर्षरत् बालक को पकड़ा गया|

जिसे पूछताछ करने पर घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार किया तथा विधि से संघर्षरत् बालक के कब्जे से चोरी किये गए रकम 48,200/- व चोरी किये गए मोबाईल को जप्त किया गया है, बाकि रकम को खर्च करना बताया है।

विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर सामाजिक पृष्ठभूमि भरा गया है। उक्त कार्यवाही में सउनि पूरनदास, आरक्षक सुरेश जायसवाल, प्रशांत पाटनकर, उत्कर्ष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button