ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 09 थाना प्रभारी समेत कई अधिकारियों का तबादला

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस तबादला आदेश में कुल 09 थाना प्रभारी, 02 चौकी प्रभारी, 09 निरीक्षक, 05 उपनिरीक्षक, 03 सहायक उपनिरीक्षक और एक प्रधान आरक्षक शामिल हैं।

तबादले के अनुसार, निरीक्षक ममता अली शर्मा को अमलेश्वर से स्थानांतरित कर दुर्ग कोतवाली की नई थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, राजकुमार लहरे को जामगांव आर से स्थानांतरित कर पदमनाभपुर का प्रभारी बनाया गया है।
राजेश मिश्रा को सुपेला से स्थानांतरित कर जामुल का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विजय यादव को दुर्ग कोतवाली से सुपेला, केशव राम कोसले को पदमनाभपुर से मोहन नगर, और भानु प्रताप साव को रक्षित केंद्र से अंडा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
शिव चंद्र को मोहन नगर से जामगांव आर का नया प्रभारी बनाया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button