ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार के निर्देश, वार्ड 58 में तालाब किनारे अतिक्रमण हटेगा

दुर्ग :  नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार ने आज लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर,शशि साहू,पार्षद रेशमा, उपअभियंता विनोद मांझी वार्ड के नागरिको के साथ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 58 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तालाब किनारे हो रहे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

सड़क किनारे अतिक्रमण पर निरंतर कार्रवाई के आदेश महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों से कहा कि सड़क किनारे किए जा रहे अतिक्रमण पर नियमित एवं सख्त कार्रवाई जारी रखें, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।तालाब और सार्वजनिक संपत्ति का संरक्षण आवश्यक

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि तालाब न केवल जल संरक्षण का महत्वपूर्ण स्रोत हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी आवश्यक हैं। तालाब व सड़क किनारे अतिक्रमण से न केवल सौंदर्य प्रभावित होता है, बल्कि जलभराव व यातायात की समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

महापौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधितों के विरुद्ध जुर्माना व कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण न करें और नगर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button