ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

वैभव टेªडर्स का वाहन समेत भवन निर्माण सामाग्री जब्त

रिसाली | सड़क किनारे भवन निर्माण सामाग्री को बिना अनुमति एकत्र करने पर कार्रवाई की। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर वैभव टेªडर्स से ईट, रेत व गिट्टी को जब्त किया। सरिया व ऐंगल से बने झूला को स्वतः हटाने मोहलत दी गई।

बिना अनुमति सड़क किनारे बिक्री के लिए भंडारण कर रखे ईट, रेत और गिट्टी को जब्त किया गया। भवन निर्माण सामाग्री सड़क पर फैलने की वजह से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई थी।

बार-बार चेतावनी का असर नहीं होने पर निगम के राजस्व विभाग प्रभारी मंगल कुर्रे के नेतृत्व में टीम ने जब्ती कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर नेवई पुलिस भी मौजूद थी। कार्रवाई में विवेक रंगनाथ, विनोद शुक्ला, टिकेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

बहस करने पर वाहन को जब्त
वैभव टेªडर्स ने सड़क के बीचो बीच 10 चक्का मेटाडोर खड़ी कर रखा था। इसके अलावा रेत व गिट्टी अनलोड करने के लिए छोटा जेसीबी भी बेतरतीब तरीके से रखा हुआ था।

वाहन को हटाने जब अधिकारियों ने दबाव बनाया तो वैभव टेªडर्स का संचालक बहस करने लगा। इसे देख अधिकारियों ने वाहन को नेवई थाना परिसर में खड़ी कराया।

नोटिस का असर नहीं
सड़क किनारे भवन निर्माण सामाग्री रखने की शिकायत नागरिक लगातार कर रहे है। शिकायत का निराकरण करते निगम के अधिकारियों ने नोटिस भी जारी किया गया। नोटिस का असर नहीं होने पर निगम ने कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button