ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
दुर्ग

जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता और विश्वास पैदा करने लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

दुर्ग | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  मनोज दानी के मार्गदर्शन में आज 7 वें जन-औषधि दिवस के अवसर पर जगह जगह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। देशवासियों में जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता और विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 7 मार्च को देश भर में जन औषधि दिवस मनाया जाता है।

इसी कड़ी में नेहरू नगर भिलाई के भेलवा तालाब गार्डन में भी सुबह 7 बजे से 9 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। देश में 15000 से अधिक जन-औषधि केन्द्र, 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाएॅं, 2000 से अधिक जैनरिक दवाएं, कैंसर की सस्ती दवाएं एवं उच्च गुणवत्ता की डब्लूएचओ और एनएबीएल प्रमाणित दवाएॅं उपलब्ध हैं।

2027 तक देश में 25 हजार जन-औषधि केन्द्र स्थपित करने का लक्ष्य है। शिविर के दौरान नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडे एवं औषधि निरीक्षक ईश्वरी नारायण सिंह की उपस्थिति में बीपी, शुगर और थायराइड की निःशुल्क जांच करते हुए|

जनऔषधि की गुणवत्ता और कम कीमतों की जानकारी दी गई। क्षेत्र के सैकड़ों वरिष्ठजनों ने इसका लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में भिलाई क्षेत्र के जनऔषधि संचालक डोमेंद्र कुर्रे, सुबीर खंडेलवाल, बिप्लब हलधर, टिकेश्वर साहू,  जीतुराम साहू, आदित्य गायकवाड़, प्रीतम साहू, अभिषेक कुर्रे ने सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button