ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
खेल

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला

उपकप्तान विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज की बेहतरीन पारियों के दम पर भारत ने वर्षाबाधित अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भारत का मुकाबला उसके चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

बारिश के कारण सेमीफाइनल प्रत्येक टीम के लिए 20 ओवर का सीमित कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को कोई बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया।

जवाब में भारत ने मल्होत्रा और जॉर्ज की धमाकेदार पारियों के सहारे लक्ष्य 18 ओवर में हासिल कर लिया। मल्होत्रा ने 45 गेंद में नाबाद 61 रन बनाए, जबकि जॉर्ज ने 49 गेंद में नाबाद 58 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच 114 रन की अटूट साझेदारी बनी, जिसने भारत को फाइनल में पहुंचाया।

भारत अंडर-19 टीम अब आठवीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया।

भारत और पाकिस्तान 11 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे। पिछली बार भारत ने 2014 में अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था, जब टीम में श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, संजू सैमसन और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

सेमीफाइनल में भारत की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, जब आयुष म्हात्रे (7) और वैभव सूर्यवंशी (9) को श्रीलंका के तेज गेंदबाज रसित निम्सारा ने आउट किया। इसके बाद मल्होत्रा ने छक्के और चौकों की मदद से दबाव कम किया और जॉर्ज के साथ शानदार साझेदारी निभाई।

पहले छह ओवर में भारत की गेंदबाजी ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका के तीन विकेट केवल 28 रन पर गिरा दिए। इसके बाद कप्तान विमथ दिनसारा (32) और चमिका हीनातिगाला (42) ने 45 रन की साझेदारी की, जबकि सेथमिका सेनेविरत्ने ने 22 गेंद में 30 रन बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button