ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
बालोद

दर्दनाक हादसा: पटरी पर सोए मजदूरों को ट्रेन ने रौंदा, 2 की मौत, 2 घायल

बालोद | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन पर झारखंड से मजदूरी करने आए 11 युवकों में से 5 मजदूर पटरी पर बैठकर थकान मिटा रहे थे, तभी अचानक आई ट्रेन ने उनमें से चार को चपेट में ले लिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

मजदूरी के सिलसिले में आए थे झारखंड से
जानकारी के अनुसार सभी मजदूर झारखंड के निवासी थे और दल्लीराजहरा क्षेत्र में मजदूरी के लिए आए थे। सोमवार देर रात दल्लीराजहरा से कुसुमकसा की ओर ये सभी युवक पैदल जा रहे थे। रास्ते में थकान के चलते पांच युवक रेलवे ट्रैक पर ही बैठ गए और कुछ देर बाद वहीं उन्हें नींद आ गई।

सुबह 4 बजे हुआ हादसा
सुबह लगभग 4 बजे के करीब जब एक ट्रेन उसी पटरी से गुज़री, तब तक चार युवक उठ नहीं पाए और ट्रेन की चपेट में आ गए। दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य छह मजदूर आगे निकल चुके थे, जिससे वे इस हादसे से बाल-बाल बच गए।

पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो घायल हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button