ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
रायपुर

नए साल के पहले नकली पनीर का पर्दाफाश, 2500 किलो पनीर बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न से पहले एक बड़ी कार्रवाई में 2500 किलोग्राम नकली पनीर बरामद किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बीरगांव स्थित काशी एग्रो फूड्स नामक फैक्ट्री पर छापा मारते हुए नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया है।

कैसे तैयार हो रहा था नकली पनीर?

जांच के दौरान टीम ने पाया कि पनीर में दूध का उपयोग नहीं किया गया था। इसके बजाय, खतरनाक रसायन, डालडा पाम ऑयल, मैदा और अन्य हानिकारक सामग्री मिलाकर पनीर तैयार किया जा रहा था। पनीर में हानिकारक रसायन और भारी धातुओं का स्तर खतरनाक पाया गया। फैक्ट्री संचालक को नकली पनीर बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

टीम ने जब्त किया 2500 किलो पनीर

कार्रवाई के दौरान दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर या प्रोटीन की मात्रा की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। पानी की गुणवत्ता की जांच में TDS स्तर 900 और pH 8.3 पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक खतरनाक है।

टीम ने फैक्ट्री को किया सील

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक चंदन कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त मोहित बेहरा, नितेश मिश्रा और अन्य अधिकारी शामिल थे। नकली पनीर को रायपुर के होटलों में खपाने की योजना थी।

स्वास्थ्य के लिए खतरा

खाद्य विभाग ने जनता को सतर्क करते हुए कहा कि मिलावटी पनीर का सेवन स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। विभाग ने यह भी कहा कि नकली खाद्य पदार्थ बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सावधानी की अपील

नए साल के मौके पर रायपुरवासियों से अपील की गई है कि वे पनीर खरीदने और उपयोग करने में सतर्कता बरतें। खाद्य विभाग ने भरोसा दिलाया है कि ऐसी मिलावटखोरी के खिलाफ और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button