ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
महासमुंद

महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ लेने पर शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज

महासमुन्द । महासमुन्द जिले में कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका नीलम गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कल रात उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी ने अपनी पत्नी नीलम गोस्वामी के नाम पर महतारी वंदन योजना का फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया था।

इसके बाद, अनैतिक तरीके से उनकी पत्नी के खाते में राशि प्राप्त की गई थी। यह घटना शासकीय नियमों के विपरीत है|

क्योंकि किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना नियमों के खिलाफ है।

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस योजना के तहत, प्रत्येक महिला को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो कि सालाना ₹12,000 होती है|

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button