ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
रायपुर

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 5 दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा, और न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 2 जनवरी तक उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है।

बलरामपुर फिर सबसे ठंडा स्थान

रविवार को बलरामपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। मनेन्द्रगढ़-भरतपुर जिले में हल्की बारिश भी हुई।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, रात में ठंडक में इजाफा होगा। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

विशेष सलाह

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 31 दिसंबर से उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर शुरू होगी। कोहरे और गिरते तापमान को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सावधानी बरतें

बढ़ती ठंड को देखते हुए विशेषज्ञों ने घरों में गर्म कपड़े, हीटर का उपयोग करने और ठंडी हवा से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। खासकर कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों को ठंड के मौसम में सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button