ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
बिलासपुर

सरकारी स्‍कूल में बीयर पार्टी,छात्राओं ने क्‍लास में छलकाई जाम

बिलासपुर : मस्तुरी क्षेत्र के भटचौरा स्थित शासकीय स्कूल के क्लासरूम में छात्राओं द्वारा बीयर पार्टी मनाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, भटचौरा का है, जहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान क्लासरूम में ही बीयर पार्टी आयोजित की गई।

छात्राओं ने टेबल सजाकर बीयर और चखना के साथ पार्टी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब फैल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के दौरान स्कूल के शिक्षक भी परिसर में मौजूद थे, लेकिन किसी ने इस पर आपत्ति नहीं जताई।

घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बीईओ ने स्कूल का दौरा कर जांच शुरू की।

बीईओ ने बताया कि जांच के दौरान छात्राओं के बीयर पार्टी करने के सबूत मिले हैं। स्कूल में इस तरह की गतिविधि बेहद गंभीर मामला है, और जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button