ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि... ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला, 48 घंटे में पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ा लगातार बारिश से परेशान हैं? हमें भेजें अपने इलाके की तस्वीर सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच क... बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा नगरोथान योजना से शहर में सड़क, नाला एवं जल अधोसंरचना के कार्यों को गति 45.12 करोड़ रुपये से अधिक के ... लगातार आपराधिक गतिविधियों पर जिलाबदर कार्रवाई, मनीष माण्डले को एक वर्ष के लिए दुर्ग सहित 07 जिलों की... डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त
छत्तीसगढ़दुर्ग

बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त

दुर्ग। जिले में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नेवई पुलिस ने बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 नग सट्टा-पट्टी, नगदी रकम और सट्टा लिखने में इस्तेमाल किया जा रहा नीले रंग का डाटपेन बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर 2026 को नेवई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीआरपी चौक नर्सरी में एक व्यक्ति अलग-अलग अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तामेश्वर साहू उर्फ तामेश (41), निवासी स्टेशन मरोदा संगम चौक, थाना नेवई, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 नग सफेद लाइनदार कागज में लिखे सट्टा दांव, नगदी रकम और एक नीले रंग का डाटपेन बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी से सट्टा गतिविधि के लिए वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना नेवई में अपराध क्रमांक 629/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दुर्ग भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई और आरक्षक शाहबाज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सट्टा, जुआ या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button