ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

जिले में लागू हुआ नया नियम: हेलमेट के बिना बाइक सवारों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

दुर्ग | सड़क हादसों को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल या अन्य ईंधन नहीं देंगे।

आदेश के मुख्य बिंदु

  • सभी पेट्रोल पंप परिसर में“नो हेलमेट, नो पेट्रोल” का स्पष्ट बोर्ड/पोस्टर लगाना अनिवार्य होगा।
  • मेडिकल इमरजेंसीऔर धार्मिक पगड़ी धारण करने वाले व्यक्तियों को इस आदेश से छूट दी गई है।
  • आदेश का उल्लंघन करने वाले पंप संचालकों परभारतीय न्याय संहिता के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
  • यह आदेशआज से तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि यह आदेश जनहित और नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। बढ़ते सड़क हादसों और हेलमेट न पहनने से हो रही मौतों को देखते हुए यह कदम उठाना आवश्यक हो गया था।

प्रशासन का सख्त रुख

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक इस निर्देश का पालन नहीं करता, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पंप संचालकों से अपील की है कि वे इस नियम को पूरी जिम्मेदारी से लागू करें और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button