ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
बालोद

होली की खुशियों के बीच दर्दनाक हादसा: तीन दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीनों की मौत

बालोद। बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। हादसा मनकी के पास हुआ, जब तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे और खड़े ट्रक में जा घुसे।

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक अर्जुंदा से अपने गांव जा रहे थे। हादसे के बाद शवों को अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि मृतक सभी एक ही गांव के रहने वाले थे और होली के मौके पर घूमने निकले थे। वे अपनी यात्रा के दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गए। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से उनके गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button