ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
छत्तीसगढ़रायपुर

घर की छत से मिल रही ऊर्जा

रायपुर  |मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना ने आम नागरिकों के जीवन में बचत, सुविधा और स्थायी ऊर्जा के नए अवसर खोले हैं।

जिले के पत्थलगांव निवासी  बालेश्वर यादव ने इस योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है। हर महीने लगभग 5,000 का बिजली बिल देने वाले  यादव का बिल अब लगभग शून्य हो गया है। इसके अतिरिक्त, उपयोग से बची हुई बिजली को ग्रिड में बेचकर उन्हें प्रतिमाह आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है।  यादव ने बताया कि सोलर सिस्टम लगने से अब बिजली कटौती या बढ़ते बिल की चिंता नहीं रहती। इस योजना से वे अपनी आवश्यकता की बिजली स्वयं उत्पन्न कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के खाते में जमा की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button