ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़दुर्ग

रसमड़ा हाईवे पर सरकारी रेलिंग तोड़ने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन जप्त

दुर्ग  : दुर्ग जिले के थाना पुलगांव (चौकी अंजोरा) पुलिस ने रसमड़ा हाईवे रोड पर लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाकर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक ट्रेलर को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को प्रार्थी दुर्गेश राजपूत (उम्र 26 वर्ष), निवासी नेहरू नगर भिलाई, ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी हाईवे इंजीनियरिंग कार्य से जुड़ा हुआ है। उसने बताया कि 12 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे बाफना टोल प्लाजा से राजनांदगांव की ओर जा रहा ट्रक ट्रेलर (क्रमांक MH 40 CM 9454) का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।

लापरवाह ड्राइविंग के दौरान ट्रक चालक ने खपरी नाला क्षेत्र में लगी हाईवे की रेलिंग को टक्कर मार दी, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा। चालक को यह जानकारी होने के बावजूद कि रेलिंग शासकीय संपत्ति है, उसने खतरनाक तरीके से वाहन चलाया।

प्रकरण में थाना पुलगांव (चौकी अंजोरा) में अपराध क्रमांक 44/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस, लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 03 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जसदीप सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, और सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले चालकों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button